रामपुर कांग्रेस कमेटी सड़कों पर

By: May 27th, 2018 12:05 am

रामपुर बुशहर – देश व प्रदेश में बढ़ रही मंहगाई को लेकर कांग्रेस कमेटी रामपुर शनिवार को सड़कों पर उतरी। कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता खोपड़ी मंदिर में एकत्रित हुए और वहां से पद यात्रा करते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे। इस यात्रा की अगवाई मौजूदा विधायक नंदलाल ने की। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, नगर परिषद् उपाध्यक्ष दीपक सूद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर ठाकुर, शहरी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष धु्रव शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सबसे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के निशाने पर पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम रहे। साथ ही मंहगाई और बेरोजगारी का मुद्दा भी खूब गर्माया। ये पद यात्रा एसडीएम आफिस के बाहर सभा में तबदील हो गई। जहां पर कांग्रेस नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिसके बाद एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में एक भी बात अपने घोषणा पत्र में जारी किए गए वादों पर खरा नहीं उतरती। उन्होंने कहा कि अब भाजपा फिर से 2019 में होने वाले केंद्र के चुनाव को लेकर झुठे वादों का खाका तैयार कर रही है। जिसे कांग्रेस अब हर कदम पर पर्दाफाश करेगी। इस विरोध रैली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयुआई, कांग्रेस का अनुसूचित जाति विंग सहित विभिन्न पंचायतो के कांग्रेस समर्थित पंचायत नुमाईदों ने हिस्सा लिया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App