रामपुर में पुलिस ने बच्चों को किया जागरूक
रामपुर बुशहर – राजकीय केंद्र प्राथमिक स्कूल रामपुर में शनिवार को पुलिस की विभिन्न कार्य प्रणाली को लेकर जागरूकता कार्यक्र म का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी रामपुर रविंद्र कुमार नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर छात्रों को पुलिस के विभिन्न कार्य प्रणाली से अवगत करवाया। उन्होंने इस मौके पर छात्रों को पुलिस हेल्पलाइन, शक्ति बटन और गुडि़या हैल्प लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को हमेशा स्कूल से घर जाते समय सड़क पर सावधानी पूर्वक चलने की बात कही, ताकि किसी प्रकार की कोई भी घटना न हो सके। उन्होंने छात्रों से कहा कि किसी भी अपराध को लेकर पुलिस से किसी भी समय संपर्क कर सकते है। उन्होंने बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
