आरोपों को बताया बेबुनियाद

By: Jun 11th, 2018 12:02 am

चंडीगढ़— पंजाब सरकार  ने स्पष्ट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल की पंजाब राज्य योजना बोर्ड की उपाध्यक्ष पद पर प्रस्ताविति नियुक्ति का उन्हें मिले सरकारी आवास से कोई संबंध नहीं है। मीडिया के एक हिस्से में ऐसी खबरें आई थीं कि श्रीमती भट्टल को चंडीगढ़ के उच्च सुरक्षा वाले सेक्टर -दो  में मिला सरकारी आवास खाली न करना पड़े इसलिए उन्हें उक्त पद पर नियुक्त किया जा रहा है। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा कि श्रीमती भट्टल की संभावित नियुक्ति को उनके सरकारी आवास रखने की सुविधा से जोड़ने की खबरें बेबुनियाद हैं।  यदि उन्हें इस पद के लिए नियुक्त किया जाता है तो इसका आधार उनका पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य में लंबा प्रशासनिक अनुभव और उनकी योग्यता होगी।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App