घनारी को 48 लाख का पानी

By: Jun 9th, 2018 12:05 am

गगरेट  – विधायक राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र गगरेट के घनारी गांव में 48 लाख रुपए की लागत से निर्मित सिंचाई योजना को किसानों को समर्पित किया। वर्षों से लंबित इस योजना से बाइस हेक्टेयर से ज्यादा भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि किसानों के मुद्दे को किस प्रकार पूर्व जनप्रतिनिधियों द्वारा गौण समझा गया उसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह सिंचाई योजना है। वर्ष 2007 में इस सिंचाई योजना का बोर किया गया था लेकिन इसे मूर्तरूप लेने में 11 साल लग गए। अब भी शायद यह योजना किसानों के खेतों को पानी न दे पाती अगर उन्होंने वर्षों से लंबित पड़ी योजनाओं को शीघ्र मूर्तरूप देने के लिए विभागीय अधिकारियों को स त हिदायत न दी होती। उन्होंने कहा कि उनका मूल उद्देश्य सरकारी योजनाओं का धरातल स्तर तक लाभ पहुंचाना है लेकिन यह अति दुखद है कि सरकारी धन की भी लापरवाह कार्यप्रणाली के चलते बर्बादी हो रही है।  उन्होंने कहा कि क्षेत्र भी अन्य आधी-अधूरी पड़ी सिंचाई योजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राम मूर्ति शर्मा, आईपीएच के सहायक अभियंता अश्विनी बंसल, भाजपा नेत्री प्रोमिला ठाकुर, मंजू जरियाल, पंचायत समिति उपाध्यक्ष दीप कुमार रिक्की, राकेश जसवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App