चार जिलों में आर्यंस ग्रुप का छात्रवृत्ति मेला आज

By: Jun 11th, 2018 12:05 am

मंडी – आर्यंस ग्रुप ऑफ कालेजिस राजगढ़ (चंडीगढ़) द्वारा हिमाचल प्रदेश के चार जिलों के मेधावी और जरूरतमंद छात्रों के लिए छात्रवृत्ति मेले का आयोजन करने जा रहा है। संस्थान मेले का आयोजन 11-12 जून तक मंडी, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू में आयोजित करेगा। आर्यंस ग्रुप के चेयरमैन डा. अंशु कटारिया ने बताया कि छात्रवृत्ति मेला उस आम आदमी की मदद करेगा, जिसके लिए वित्तीय बाधाओं के कारण चिकित्सा और तकनीक शिक्षा महंगी है। इसके चलते प्रदेश के युवाओं को छात्रवृत्ति मेले में भाग लेने के लिए सुनहरा मौका है। उन्होंने बताया कि छात्र मेले में भाग लेने को आर्यंस की वेबासाइट www.aryans.edu.in पर पंजीकरण कर सकते है या आर्यंस टोल-फ्री हैल्पलाइन नंबर 1800-123-3633 या 98762-99888 या 98765-99888 पर कॉल कर सकते हैं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App