चीनी ने मुंह में घोली कड़वाहट

By: Jun 14th, 2018 12:05 am

सुजानपुर  —चीनी के दामों में महंगाई की कड़वाहट लग गई है। इसके चलते चीनी की मिठास में कुछ कड़वाहट देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में पांच रुपए प्रति किलो चीनी के परचून में भाव बढ़ गए हैं। या यूं कहा जाए कि चीनी 500 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गई है। चीनी के बढ़े हुए भाव दोतरफा इशारा कर रहे हैं या तो पेट्रोल पदार्थों के भाव अधिक होने से सस्ती चीनी के भाव में आग लग गई या फिर कर्नाटक विधानसभा चुनाव की हार का बदला केंद्र सरकार ने चीनी के भाव बढ़ा कर लिए हैं। बात कोई भी हो, लेकिन चीनी के भाव में पांच रुपए प्रति किलो की तेजी आने से आमजन के साथ-साथ हर वर्ग पर इसकी मार पड़ी है। बताते चलें कि बीते कुछ माह से चीनी के भाव में नरमी का रुख था। परचून में चीनी 35 रुपए प्रति किलो बिक रही थी। उसका थोक भाव 32 रुपए प्रति किलो था। वर्तमान में चीनी 40 रुपए प्रति किलो प्रचुर और 37 रुपए किलो थोक भाव में बिकना शुरू हो गई है। चीनी के भाव में पहली बार इस कद्र बढ़ावा हुआ है। इससे पहले भी चीनी के भाव बढ़ते रहते थे, मगर एक-दो रुपए प्रति किलो की तेजी आती थी, लेकिन इस बार सीधे पांच रुपए प्रति किलो इसकी दर बढ़ाई गई है। हालांकि गन्ने की बंपर फसल इस बार हुई है। बंपर फसल को देखकर तो लगता था कि चीनी की दरों में और नरमी आएगी, जिसका सारा श्रेय केंद्र की मोदी सरकार को जाएगा। जब तक चीनी के भाव कम थे, लोग केंद्र सरकार का गुणगान कर रहे थे, लेकिन अब जैसे ही चीनी के भाव में पांच रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है उसके बाद लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करना शुरू कर दिया है।  हालांकि अभी तक दालों के भाव में पहले जैसी ही मंदी छाई है, लेकिन अब लोग यह कहना शुरू कर गए हैं जैसे एकाएक चीनी के भाव में पांच रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में दालों के भाव में भी इसी तरह तेजी आएगी।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App