डैहर को 25 करोड़ की पेयजल योजना की मंजूरी से गदगद

By: Jun 3rd, 2018 12:05 am

डैहर – डैहर क्षेत्र मे पेयजल समस्या के निदान व लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति करने हेतु  विधायक राकेश जम्वाल द्वारा विशेष रूप से 25 करोड़ की एक योजना बनाई गई है। इसके ब्रिकस बैंक ने बजट भी मंजूर किया गया है। डैहरवासियों की पेयजल समस्या के निदान हेतु विशेष रूप से  25 करोड़ की लागत से बनने वाली पेयजल योजना बनाने पर ग्राम पंचायत डैहर प्रधान राजेश धीमान, उपप्रधान सरोज शर्मा, वार्ड सदस्य सदानंद शर्मा, मीना शर्मा, श्री शीतला माता मंदिर कमेटी के प्रधान मस्त राम धीमान, व्यापार मंडल प्रधान मनोहर लाल चड्डा, व्यापारी चंद्रमणि शर्मा, सुदर लाल भारद्वाज, सुरेश धीमन, शिव युवक मंडल के हेमचंद शर्मा, प्रचायत प्रधान बरोटी लेखराम भारद्वाज, उपप्रधान सुरेंद्र ठाकुर, वार्ड सदस्य कमलेश ठाकुर, मुनशी राम, सेवानिवृत्त कैप्टन रोश न लाल वर्मा, मंडल महामंत्री राकेश शर्मा, मनीष शर्मा, डिंपल शर्मा, सन्नी शर्मा, अजय शर्मा, राकेश ठाकुर, सुभाष ठाकुर, सेवानिवृत्त सुबेदार श्याम लाल शर्मा, सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट कृष्ण लाल वर्मा, सेवानिवृत्त फोरमैन बाबूराम वर्मा, रोशन लाल वर्मा, बूथ प्रभारी बरोटी श्यामलाल शर्मा व श्याम ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व विधायक राकेश जम्वाल का आभार प्रकट किया है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App