तीन पुलिस अधिकारी रिटायर

By: Jun 1st, 2018 12:05 am

मैहतपुर     —प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी वनगढ़ में गुरुवार को तीन पुलिस अधिकारी सेवानिवृत्त हुए। जिसके चलते बटालियन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  इस वाहिनी से निरीक्षक सुरेष्ठा ठाकुर पांच सितंबर 1980 को पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे जो कि पुलिस विभाग में 37 वर्ष का अपना सेवाकाल पूर्ण करके निरीक्षक पद से गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए। वहीं उपनिरीक्षक जगरूप सिंह 18 जनवरी 1982 को पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे और वह पुलिस विभाग में अपना 37 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करके उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए। वहीं मुख्य आरक्षी गुरमीत सिंह 18 जनवरी 1982 को पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी भती हुए थे और वह अपना 36 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करके मुख्य आरक्षी पद से सेवानिवृत्त हुए। उपसमादेशक शमशेर सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हे अपनी शुभकामनाएं दीं। उपसमादेशक ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी सेवानिवृत्ति राशि में से अपनी बेटियों को भी बराबर के हिस्सेदार बनाएं क्योंकि बेटी चाहे विवाहित हो या अविवाहित, बेटी अनमोल है। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर बाहर से आए पारिवारिक सदस्य, मेहमान तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों इस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उपसमादेशक विनोद धीमान, सहायक समादेशक मीनाक्षी एवं अराजपत्रित ग्रेड 1 व 2 तथा अन्य श्रेणियों के कर्मचारी उपस्थित थे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App