तीन लाख रेलवे कर्मी बनेंगे अफसर

By: Jun 21st, 2018 12:01 am

प्रोमोशन प्रक्रिया शुरू; गाड़ी, बंगले के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली— रेलवे कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से एक खुशखबरी प्रदान की जाने वाली है। भारतीय रेलवे ने ग्रुप-सी के पदों पर काम कर रहे लाखों कर्मचारियों को अफसर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों को पदोन्नति कर ग्रुप-बी अधिकारियों का दर्जा देने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। एक महीने बाद समिति की सिफारिशें लागू होने पर सालों से ग्रुप-सी के पदों पर कार्यरत कर्मचारी अधिकारी बन जाएंगे। रिर्पोट के अनुसार सातवें वेतन आयोग की सिफारिश में 4600 रुपए ग्रेड पे कर्मचारियों को ग्रुप-सी से पदोन्नत कर ग्रुप-बी का दर्जा देने की बात कही गई थी। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों में इस नियम को लागू कर दिया गया है, लेकिन रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों को अफसर बनाने के लिए 12 जून को उच्च स्तरीय अधिकारियों की समिति का गठन कर दिया है। अगले महीने यह समिति अपनी सिफारिशें सौंप देगी। इसके बाद सिविल, मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल, टेलीकॉम आदि कैडर के ग्रुप-सी के कर्मचारियों को ग्रुप-बी का दर्जा दिया जाएगा। भारतीय रेलवे द्वारा प्रदान किए जाने वाले विशेष पास, अफसर क्लब आदि की सुविधा के अलावा क्लास वन अफसरों के बंगले मिलेंगे। इसके साथ ही रेलवे की ओर से चपरासी वाहन आदि भी मिलेंगे।

सिफारिशों के आधार पर फायदा

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार समिति की सिफारिशों के आधार पर कर्मचारियों को फायदा होगा। इस समय तकनीकि स्टाफ लगभग नौ हजार है और गैर तकनीकि स्टाफ लगभग चार लाख से ज्यादा है। इस तरह से अढ़ाई से तीन लाख लोगों को इसका लाभ मिल सकता है। अधिकारियों के मुताबिक ग्रुप-सी के कर्मचारियों को ग्रेड पे के अनुसार ग्रुप-बी राजपतित्रत (गैजेटेड) और ग्रुप-बी गैर राजपत्रित (नॉन-गैजेटेड) का दर्जा दिया जा सकता है। बता दें कि अगले महीने यह समिति अपनी सिफारिशें सौंप देगी। इसके बाद सिविल, मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल, टेलीकॉम आदि कैडर के ग्रुप-सी कर्मचारियों को ग्रुप-बी का दर्जा दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App