त्रिपुरा में एक हफ्ता पहले आया मानसून

By: Jun 2nd, 2018 12:02 am

अगरतला — त्रिपुरा में दक्षिण पश्चिम मानसून ने निर्धारित समय से एक हफ्ता पहले दस्तक दे दी है और राज्य में भारी बारिश के कारण पिछले 24 घंटों में राजधानी तथा सभी शहरों में जल भराव की समस्या पैदा हो गई है। इस वर्ष राज्य में मार्च के आखिर में काफी बारिश होने से चारों तरफ जल भराव की स्थिति पैदा हो गई थी, जिसके कारण राजधानी अगरतला और निचले क्षेत्रों में काफी पानी भरने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया था। मौसम विभाग  के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद भारी बारिश हुई और अगले 24 घंटों में जोरदार बारिश होने का अनुमान है। राज्य आपदा मोचन बल ने इसे देखते हुए बाढ़ और भू-स्खलन की चेतावनी जारी करके स्थानीय प्रशासन से स्थिति पर कड़ी नजर रखने को कहा है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App