दस लाख से बनेगा खेल मैदान

By: Jun 12th, 2018 12:05 am

 धर्मपुर —सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दस लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समौड़ के खेल मैदान का शिलान्यास किया। वहीं, लगभग छह लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली ननसाई से त्योग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।  इस मौके पर उन्होंने गांव में सनौर, सरी, फिहड़, विंगा, बल्याणा, गोरत, भदराण, सकलाणा, तडून, सकोह व ननसाई के लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। उन्होंने कहा कि भड्डू चसवाल में खड्ड पर चैकडैम लगवाया जाएगा, जिससे उस पानी का प्रयोग सिंचाई के लिए किया जा सके। उन्होंने कहा कि सकलाना गांव में समुचित पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 50 हजार लीटर पानी का टैंक बनाया जाएगा।  उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस अवसर पर महिला मंडल शिव अपर छुंईघाट और महिला मंडल विंगा को 20-20 हजार रुपए की राशि देने की भी घोषणा की।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App