दाती महाराज के खिलाफ जांच तेज

By: Jun 16th, 2018 12:01 am

नई दिल्ली — दाती महाराज की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। छतरपुर स्थित शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज (असली नाम मदनलाल) और उसके दो शिष्यों द्वारा 25 साल की युवती से दुष्कर्म मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को उसके आश्रम पहुंची। आश्रम पहुंचने के बाद टीम ने जांच शुरू कर दी है। इससे पहले गुरुवार को भी टीम दाती महाराज के आश्रम पहुंची थी और चार घंटे तक छानबीन की थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App