नारालेखन में पूजा ने मारी बाजी

By: Jun 7th, 2018 12:10 am

कुल्लू  — बाशिंग स्थित व्यास पब्लिक स्कूल में पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया, जिसमें नारा लेखन, रंगोली तथा साइंस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इन प्रतियोगिताआं में छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया। पर्यावरण विषय पर आधारित नारालेखन प्रतियोगिता में पूजा पहले, तमन्न, पलक और सिमरन दूसरे तथा तानिया, शिवांग एवं करर्ण ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में अरुण ने प्रथम कशिश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में नेहरू सदन से मुस्कान और नेहा प्रथम, गांधी सदन से मनीश और वंशिका दूसरे तथा इंदिरा सदन से आराधना और मनिषा तीसरे स्थान पर रही। इस मौके स्कूल प्रधानाचार्या वृंदा बंसल ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App