परिवहन निगम का राजस्व बढ़ाएं अधिकारी

By: Jun 13th, 2018 12:01 am

शिमला — परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने मंगलवार को परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फे्रंसिंग की और एचआरटीसी के कार्यों का रिव्यू लिया। इस दौरान परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए प्रयास करने को कहा। अब हर महीने निगम की रिव्यू बैठक होगी और कार्यों का आकलन किया जाएगा। वीडियो कान्फ्रेंसिंग तीन से साढ़े छह बजे तक चली। इस दौरान परिवहन मंत्री ने निगम के अधिकारियों को डीजल पर फोकस करने को कहा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बसें निर्धारित रूट पर ही चलें। इस दौरान अधिकारियों को निगम प्रॉपर्टी के रखरखाव रेस्ट रूम के बेहतर रखने और स्टाफ को लाभ समय पर देने बाबत भी निर्देश दिए गए। अब निगम की रिव्यू बैठक हर माह होगी, जिसमें डिवीजन स्तर के कार्यों का आकलन किया जाएगा और बेहतरीन कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App