प्रति बीघा मिले पांच हजार मुआवजा

By: Jun 11th, 2018 12:05 am

मंडी  —अखिल भारतीय किसान सभा की प्रदेश इकाई की बैठक रविवार को मंडी में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कामरेड हरदेव सिंह ने की।  बैठक में प्रदेश की राजनीतिक परिस्थियों व किसानों की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में किसान सभा के महामंत्री व पूर्व विधायक केके कौशल ने देश व प्रदेश में किसानों को आ रही समस्या और किसान आंदोलन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विभिन्न जिलों से आए किसान प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। बैठक में तय किया गया कि आने वाले समय में किसानों की संपूर्ण कर्ज माफी, फसल की लागत का डेढ़ गुणा लाभकारी मूल्य देने आदि मांगों को लेकर संघर्ष किया जाएगा। किसान सभा ने मांग की है कि जंगली जानवरों, आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों की बर्बादी व नुकसान के लिए प्रति बीघा पांच हजार रुपए मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा सभी किसानों को 5000 रुपए बुढ़ापा पेंशन दी जाए। भूमि अधिग्रहण कानून के तहत सभी किसानों को चार गुणा मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें हरदेव सिंह को अध्यक्ष, केके कौशल को महामंत्री, संतराम को अतिरिक्त महासचिव, भाग सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, मलकियत सिंह को उपप्रधान, दुलम सिंह को संगठन मंत्री, करनैल सिंह को सचिव, प्रशांत मोहन व रविंद्र जोशी को प्रवक्ता, दलजीत सिंह, रुस्तम सिंह, कमलेश शर्मा, दीप चंद, हंसराज, रामलोक व नेकराम को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है।  अतिरिक्त महासचिव संत राम ने बताया कि इस मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव श्याम सिंह चौहान, प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य देश राज शर्मा, वासुदेव वसु, केशव शर्मा, प्रवेश चंदेल और ललित ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App