प्रदेश में 198 कर्मचारी रिटायर

By: Jun 1st, 2018 12:01 am

शिमला — प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों से 198 अधिकारी व कर्मचारी गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। सचिवालय से ज्वाइंट सेके्रटरी कानून राजेश कुमार सेवानिवृत्त हुए, जिनके साथ करीब आधा दर्जन कर्मचारी भी यहां से रिटायर हुए।  आयुर्वेद विभाग से डिप्टी डायरेक्टर कांशी राम मोक्टा भी सेवानिवृत्त हुए। कांशी राम मोक्टा 28 साल के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए। इसी तरह लोक निर्माण विभाग, आईपीएच, स्वास्थ्य विभाग, प्रदेश विश्वविद्यालय, पुलिस विभाग व बिजली बोर्ड से भी कई लोग रिटायर हुए। सभी विभागों में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को यहां विभागीय यूनियनों ने विदाई पार्टियां दीं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App