फोर्टिस कांगड़ा में डा. पीवी कैले

By: Jun 7th, 2018 12:08 am

कांगड़ा— देश के जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन डा. पीवी कैले फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में स्पेशल ओपीडी में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे। यह ओपीडी आठ व नौ जून को आयोजित की जा रही है। डा. कैले को घुटनों व कूल्हों सहित अन्य जोड़ों की ब्लडलैस और पेनलैस सर्जरी में महारत है। डा. कैले देश के इकलौते सर्जन हैं, जो पेशेंट स्पेसिफिक पार्शियल नी रिप्लेसमेंट करते हैं। इस विधि द्वारा घुटनों का केवल वही हिस्सा बदला जाता है, जो खराब होता है। इस अत्याधुनिक तकनीक में जहां छोटा सा चीरा लगाकर सर्जरी होती है, वहीं सारे घुटने को बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ती। वह अब तक पांच हजार से अधिक घुटनों व कूल्हों की सर्जरी कर चुके हैं। डा. कैले ने सर गंगा राम अस्पताल सहित देश के कई नामी अस्पतालों में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। उन्होंने जॉनसन एंड जॉनसन ऑर्थोप्लास्टी अमरीका व अस्ट्रलिया से तो एडवांस ऑर्थोपेडिक सर्जरी फैलोशिप जर्मन से की है। डा. कैले घुटने प्रत्यारोपण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक के रूप में भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस संबंध में फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि इस ओपीडी का मकसद क्षेत्रवासियों को अव्वल दर्जे की विशेषज्ञ सेवाएं मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि तकनीक और अनुभव के लिहाज से डा. कैले देश के सबसे भरोसेमंद विशेषज्ञों में से एक हैं।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App