मंत्री को पानी ले जा रहा बेलदार गिरा

By: Jun 11th, 2018 12:05 am

दौलतपुर चौक —सासंद स्टार खेल महाकुंभ के शुभारंभ से पहले मंत्री डा. राजीव सहजल का काफिला जैसे ही लोनिवि के रेस्ट हाउस में पहुंचा तो उनको पानी लेकर जा रहा विभाग बेलदार अश्वनी कुमार संतुलन बिगड़ने से सीढि़यों को चढ़ते-चढ़ते गिर गया और हाथ में पकड़े शीशे के गिलास टूट गया। जिससे टूटे गिलास लगने से अश्वनी कुमार घायल हो गया। उसे तुरंत एफआरयू अस्तपताल दौलतपुर चौक में पहुंचाया गया। जहां डा. सुखजिंद्र सिंह की अगवाई में उसको फर्स्ट ऐड दी गई और एक्स-रे करवाने के लिए कहा गया। उधर, स्थानीय अस्पताल के डा. सुखजिंदर सिंह ने बताया कि बेलदार के बाजू की कोहनी पर ब्लंट इंजरी थी। जिस वजह वह बाजू हिला नहीं पा रहा था। उन्होंने बताया कि उसको फर्स्ट ऐड दी गई और अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब होने की वजह से उसे अंब के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। उधर, लोनिवि एसडीओ बलदेव सिंह ने बेलदार अश्वनी के आंशिक रूप से घायल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि अंब में उसका एक्स-रे हो गया है।  अब उसकी सेहत ठीक है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App