यूएस में इलाज के बाद भारत लौटे पर्रिकर

By: Jun 15th, 2018 12:01 am

मुंबई — देश के पूर्व रक्षामंत्री और गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर लंबे इंतजार के बाद भारत लौट आए हैं। गुरुवार शाम वह यूएस में करीब अढ़ाई महीने लंबे चले इलाज के बाद मुंबई लौटे। बीमार चल रहे पर्रिकर यूएस में बीते सात मार्च से अपना इलाज करवा रहे थे। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को 28 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। बताया जा रहा था कि डिहाइड्रेशन और ब्लड प्रेशर की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले मुंबई में भी उनका इलाज चला था, जिसके बाद वह जल्द ही गोवा वापस आ गए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App