रॉकफोर्ड में तंबाकू पर प्रहार 

By: Jun 1st, 2018 12:09 am

 ऊना —रॉकफोर्ड डे-बोर्डिंग स्कूल ऊना में एंटी तंबाकू दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य शगुन सिक्का आनंद ने की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों से आह्वान किया कि इस जानकारी के माध्यम से अन्य लोगों को भी जागरूक करें, ताकि पूरे समाज को तंबाकू मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि नशे का दुष्प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे स्कूली विद्यार्थियों को दूरी बनाए रखनी चाहिए। इस दौरान स्कूल में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App