रोहडू की छह माह से अनदेखी

By: Jun 28th, 2018 12:05 am

विभागों में पद नहीं भरे तो 9 जुलाई को कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन

रोहडू – रोहडू में पिछले कई माह से सभी कार्यालयों में कर्मचारियों का अभाव चल रहा है। शिक्षा, स्वास्थय, सिंचाई और सभी विभागों में कई पद रिक्त चल रहे है। रोहडू सिविल अस्पताल में 31 डाक्टरों के पद स्वीकृत है और कांग्रेस कार्यकाल में लगभग सभी भरे हुए थे, भाजपा सरकार आते ही पिछले छह माह से रोहडू अस्पताल में एक गाइनी और दो एमबीबीएस है। शेष सभी पद रिक्त चल रहे है। लोगों को छोटे से इलाज के लिए निजी क्लीनिकों के चक्कर काटने पड़ रहे है। वहीं डोडरा क्वार, रोहडू में तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पद खाली चल रहे है। रोहडू लोनिवि के परिधि गृह में पत्रकारवार्ता में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बताया कि भाजपा सरकार आते ही रोहडू का विकास नहीं हो रहा है। रोहडू को हर आधार पर अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में रोहडू में पदों को नहीं भरा गया तो नौ जुलाई को कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि जो विकास हो रहा है वह कांग्रेस सरकार की देन है, जिसके लिए बजट का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है। रोहडू में भाजपा सरकार आते ही यह हाल हो गया है कि यहां पर कांग्रेस कार्यकाल में शुरू हुई योजनाओं को बंद कर दिया गया है और उनके पैसे को कहीं ओर जगह स्थानांतरित किया जा रहा है, जिसमें कुटाड़ा में कांग्रेस कार्यकाल में पीएचसी के लिए एक करोड़ दस लाख रुपए मंजूर हुए थे, जो अब वापिस हो गए है। इस मुद्दे को लेकर कुटाड़ा के लोग न्यायलय चले गए है। वहीं रोहडू बस स्टैंड और अस्पताल के ट्रामा सेंटर का कार्य कांग्रेस कार्यकाल में शुरू हुआ है, जो कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने बताया कि रोहडू में कुछ दिन पहले शिक्षा मंत्री ने तीन किलोमीटर सड़क का भूमि पूजन किया है, जो आधी-अधूरी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App