लुहणू में सीएम के हेलिकाप्टर की एमर्जेंसी लैंडिंग

By: Jun 6th, 2018 12:01 am

बिलासपुर— शिमला से मंडी टूअर पर जाते समय अचानक मौसम खराब होने पर मुख्यमंत्री के हेलिकाप्टर की एमर्जेंसी लैंडिंग   बिलासपुर के लुहणू मैदान में करनी पड़ी। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मंडी जिला का दौरा था। वह सुबह शिमला से हेलिकाप्टर के जरिए मंडी जिला के सुंदरनगर के लिए रवाना हुए, लेकिन सुबह के समय ही मौसम का मिजाज बिगड़ गया था, जिसके चलते बिलासपुर शहर में भी हल्की बूंदाबादी हुई। खराब मौसम के कारण बिलासपुर के लुहणू मैदान में हेलिकाप्टर की लैंडिंग करवानी पड़ी।   इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ न केवल निर्माणाधीन सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण किया, बल्कि चलते चलते अन्य छोटे बड़े विकास कार्यों पर संक्षिप्प्त फीडबैक भी लिया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से सुंदरनगर  के लिए रवाना हो गए। जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर लुहणू मैदान में उतरा तो सूचना मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला में भी लुहणू मैदान पहुंच गया। जिलाधीश विवेक भाटिया के साथ ही पुलिस व अन्य विभागों के अफसरों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की और स्वागत किया। इस दौरान लुहणू मैदान में गर्ल्ज स्कूल व अन्य स्कूलों के छात्र छात्राएं साफ सफाई कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई और पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App