सवा तीन करोड़ से बनेंगे संपर्क मार्ग

By: Jun 1st, 2018 12:05 am

 बीबीएन —बीबीएन विकास प्राधिकरण ने नालागढ़ विस क्षेत्र में संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए सवा तीन करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है, इन संपर्क मार्गों के टेंडर भी जारी कर दिए गए है। जिला भाजपा अध्यक्ष एवं नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि नालागढ़ क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार खुलकर धन मुहैया करवा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ में विकास कार्य रफ्तार पकड़ने लगे हैं, इसी कड़ी में बीबीएनडीए ने सवा तीन करोड़ रूपए सर्पक मार्गों के निर्माण के लिए जारी किए है, जिनमें शीतला माता मदिर से एसटी बस्ती तक संर्पक मार्ग के लिए 32 लाख 23 हजार, ग्राम पंचायत खेड़ा का संर्पक मार्ग हिम कैम उद्योग से खेड़ा चक्क तक और ग्राम पंचायत करसौली में संपर्क  मार्ग राजपूत बास टकेड़ी के निर्माण के लिए 39 लाख 84 हजार रुपए स्वीकृत किए गए है। ग्राम पंचायत भोगपुर की संपर्क सड़क उपरला रेडू से मंजी  साहब गुरुद्वारा वाया तेली बस्ती के लिए 35 लाख 91 हजार रुपए, इसी तरह ग्राम पंचायत माजरा के संपर्क मार्ग शिवालिक सालिड वेस्ट प्लांट से माजरा गांव तक और गोल जमाला रतवाड़ी से जामला एसटी बस्ती के श्मशान घाट तक के मार्ग के लिए 40 लाख 47 हजार रुपए मंजूर किए गए है। उन्होनें बताया कि ग्राम पंचायत भोग पुर के सिमेंटेड स्लैब गांव आदूवाल की तरह ग्राम पंचायत खेड़ा में स्लैब के निर्माण के लिए आठ लाख 14 हजार रूपए, मंझोली पंचायत के संर्पक मार्ग ढेरोवाल -धीर सड़क और खेड़ा पंचायत में वार्ड -चार और न्यू पहाड़ी कालोनी की सड़क निर्माण के लिए 27 लाख 42 हजार रुपए मंजूर करवाए हैं। केएल ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायत गुल्लरवाला करसौली की संर्पक सड़क बरुणा से एसटी बस्ती टपरियां  के लिए 28 लाख रुपए इसके साथ कल्याणपुर से निचली तथा  नंगल टकका से एसटी बस्ती बैरछा के लिए स्वीकृत हुए है। ग्राम पंचायत गोल जमाला में चिकनी पुल से संपर्क मार्ग हेतु 20 लाख रुपए, ग्राम पंचायत ढांग में उपरली ढांग से मंगता प्लासी रामपुर पसवाला से रखवाली बस्ती  38 लाख 50 हजार रुपए ,ग्राम पंचायत रेडृ की संपर्क सड़क प्रकाश ढाबा से रेडू तक के लिए 23 लाख रुपए , संपर्क  मार्ग माजरी से एससी बस्ती झिड़ीवाला वाया एसटी बस्ती 32 लाख 41 हजार रुपए स्वीकृत करवाए गए है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि इन सभी मार्गों के निर्माण के लिए टेंडर भी लगा दिए गए हैं जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App