सिद्धू ने ब्यास में डाली मछलियां

By: Jun 6th, 2018 12:01 am

अमृतसर— विश्व पर्यावरण दिवस पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने ब्यास दरिया में मछलियों को विसर्जित किया, जहां पिछले महीने कई मछलियों की मौत हो गई थी। इस मौके पर उनके साथ अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर कमलदीप सिंह संघा और विधायक बाबा बकाला संतोख सिंह भलाईपुर व कई पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मंत्री नवजोत सिद्धू ने कहा कि वर्तमान में बेहतर वातावरण रखने और लोगों को इसके बारे में जागरूक करने की एक महत्त्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ब्यास में पिछले महीने में कई मछलियों की मृत्यु हो गई थी। यद्यपि वह नुकसान पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा मैं यह भी वादा करता हूं कि यह प्रयास हमेशा जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ  एक पहल है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App