सीमेंट प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन

By: Jun 6th, 2018 12:07 am

बीबीएन – लाल झंडा सीमेंट वर्कर यूनियन बघेरी ने बघेरी स्थित सीमेंट मैनेजमेंट की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय हड़ताल व विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीटू के प्रदेशाध्यक्ष कामरेड जगत राम व लाल झंडा सीमेंट वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों ने की जिसमें 500 से अधिक कामगारों ने हिस्सा लिया। कामरेड जगत राम ने कामगारों को संबोधित करते हुए कहा कि सीमेंट कंपनी ने मजदूर विरोधी नीतियों के चलते कामगारों के मांग पत्र को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। प्रबंधन श्रमिकों की आवाज और आंदोलन को दबाने के लिए यूनियन के पदाधिकारियों पर झूठे केस बनाकर उन्हें निलंबित कर रहा है जो कि गैर काननी है। जगत राम ने कहा कि सीटू यूनियन बघेरी के मजदूरों की मांगों, कर्मचारियों के निष्कासन का मामला केंद्रीय श्रम आयुक्त चंडीगढ़ में चल रहा है। अगर अल्ट्राटेक कंपनी ने मजदूरों के हितों से खिलवाड़ और शोषण बंद नहीं किया तो हिमाचल की समस्त सीटू यूनियनों का जमावड़ा बघेरी में लगेगा और विशाल आंदोलन किया जाएगा। पंकज शर्मा ने कंपनी को चेताया कि अगर कंपनी ने शीघ्र मजदूरों की मांगों व निष्कासन के मुद्दे पर साकारात्मक पहल नहीं कि तो पिछले 11 महीने से चल रहा आंदोलन उग्र रूप धारण करेगा और एक दिवसीय हड़ताल को अनिश्चित कालीन हड़ताल में तबदील किया जाएगा। इस दौरान बघेरी यूनियन के महासचिव प्रदीप कुमार, सचिव संदीप डढवाल, नरेश कुमार, यशपाल शर्मा, हरजिंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, गुरेंद्र, रवि शर्मा ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ गुब्बार निकाला और प्रबंधन पर मजदूरों के शोषण के गंभीर आरोप जड़े।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App