सुखविंदर सुक्खू होंगे मुख्यातिथि

By: Jun 16th, 2018 12:01 am

शिमला – पंजाब के लुधियाना में डुगरी रोड स्थित होटल दि मेरीलैंड में होने जा रहे महाराणा प्रताप जयंती समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। 17 जून रविवार को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महाराणा प्रताप राजपूत सभा लुधियाना इस कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। इसमें लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू, पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, विधायक लुधियाना सुरेंद्र डाबर सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल होंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि महाराणा प्रताप जयंती में शामिल होने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App