हड़ताल के पक्ष में बीमा कर्मी

By: Jun 1st, 2018 12:01 am

शिमला — अखिल भारती बीमा कर्मचारी संगठन के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत कर्मचारियों ने गुरुवार को कुसुम्पटी में गेट मीटिंग कर बैंक कर्मचारियों की 30-31 मई को हुई दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया। उत्तर क्षेत्रीय बीमा कर्मचारी संगठन के मंडलीय सचिव देवी दास ने कहा कि बैंक कर्मचारियों को मौजूदा केंद्र की भाजपा सरकार के घोर नकारात्मक और कर्मचारी विरोधी रवैये के चलते हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ा है। सरकार ने महज दो प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव देकर 10 लाख से ज्यादा बैंक कर्मचारियों का मजाक उड़ाया है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App