हिमाचल का पर्यटन निखारने की जरूरत

By: Jun 13th, 2018 12:02 am

मनाली— दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री केजे अलफोंस ने कहा कि हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिसके न्याय संगत दोहन की आवश्यकता है। पर्यटन में भारत का भविष्य अच्छा है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर पर्यटन में सात प्रतिशत की वृद्धि के मुकाबले भारत में यह वृद्धि 15.6 प्रतिशत दर्ज की गई है। भारत के प्रत्येक क्षेत्र की अलग पहचान है। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक एवं साहसिक पर्यटन की अपार संभावना है। इसी के दृष्टिगत निजी उद्यमियों को शामिल कर बड़े स्तर पर इसका दोहन किया जाएगा। इस मौके पर पर्यटन,  वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर व सांसद रामस्वरूप शर्मा ने भी संबोधित किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं ईको पर्यटन सोसायटी के अध्यक्ष तरुण कपूर ने भी अपने विचार रखे। विधायक सुरेंद्र शौरी, सुंदर सिंह , पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, उपायुक्त यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री व अन्य गणमान्य भी अवसर पर उपस्थित रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App