कैंचीमोड़ पर पलटी बोलेरो, आठ घायल
स्वारघाट —राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर कैंचीमोड़ स्थान पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि जीप सड़क किनारे लगी पैराफिट से टकराकर रुक गई, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे में बोलेरो में सवार आठ महिलाए घायल हो गइ, जबकि जीप का चालक मौके से फरार पाया गया। उक्त सभी महिलाएं रामशहर के दिग्गल से लड़की के शादी समारोह के बाद हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार मिलनी के लिए लड़के के नयनादेवी स्थित घर जा रही थीं। घायलों की पहचान बिमला देवी, प्रेम देई, हेमा देवी, रचना, आशा शर्मा, कृष्णा देवी, बिमला, निर्मला तहसील रामशहर के रूप में हुई है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से पीएचसी स्वारघाट लाया गया, जहां पर बिमला देवी पत्नी शंकर और दो अन्य महिलाओं को एफआरयु नालागढ़ रैफर किया गया है। बिमला देवी के सिर पर गहरी चोटें लगी हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रथम दृष्टि से हादसे का कारण वाहन की तेज रफ्तारी बताया जा रहा है। थाना प्रभारी स्वारघाट संजय कुमार ने बताया कि स्वारघाट पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App