अधिकारियों-कर्मचारियों को परेशान करते थे सुक्खू

By: Jul 5th, 2018 12:05 am

हमीरपुर —कांग्रेस सरकार जब सत्ता में थी, तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां के कर्मचारियों और अधिकारियों को परेशान करते रहते थे। वे कई बार उनके दबाव में करने को भी तैयार हो जाते थे, लेकिन जब से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ है। अधिकारियों-कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। यह कहना है प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री का। बुधवार को जारी प्रेस बयान में अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमेशा ही नादौन विधानसभा क्षेत्र की जनता को गुमराह किया है। वे वर्तमान भाजपा सरकार की जन उपलब्धियों को देखकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू बौखला गए हैं और मनगढ़ंत बयानबाजी कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार  प्रदेश की जनसमस्याओं का समाधान करते हुए और विकास की र तार को तेज करने के लिए वचनबद्ध है और उस दृष्टि से लगातार काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला के धनेटा में प्रदेश सरकार की ओर से पहला जनमंच कार्यक्रम आयोजित करवाया जिसमें स्थानीय लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कारगर कदम उठाए गए हैं, जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नादौन विस क्षेत्र की जनता की पूरी तरह से अनदेखी गई है इसके लिए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व वीरभद्र सरकार के समय विकास की जो गति रुक गई थी उसे वर्तमान भाजपा सरकार ने फिर से गति देना शुरू कर दिया है। उन्होंने सुक्खू द्वारा उनपर लगाए गए आरोप कि पात्र लोगों के बीपीएल से नाम कटवाए, उसे बेबुनियाद और तथ्यहीन करार दिया।  उन्होंने कहा कि वास्तव में स्थिति यह है कि सुक्खू को वर्तमान सरकार के खिलाफ बताने को कुछ नहीं है जिस कारण व्यक्तिगत तौर पर भाजपा नेताओं पर अनाप-शनाप बयानबाजी पर उतर आए है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App