अनिल फार्मासिस्ट महासंघ के प्रधान

By: Jul 16th, 2018 12:01 am

बिलासपुर  – हिमाचल प्रदेश फार्मासिस्ट महासंघ की एक विशेष बैठक रविवार को बिलासपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के सात जिलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान अनिल सोनी द्वारा की गई। वहीं, बैठक में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।  बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि पुरानी प्रदेश फार्मासिस्ट महासंघ की कार्यकारिणी को भंग किया जाए। इसके बाद नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें प्रधान अनिल सोनी, वरिष्ठ उपप्रधान भारत भूषण, महासचिव हेम सिंह गुलेरिया, कार्यकारी प्रधान विनोद भारद्वाज, उपप्रधान अशोक कुमार, अनिल राणा, हंसराज, संयुक्त सचिव किशोरी शर्मा, सतीश, मुख्य सलाहकार पुरुषोत्तम दास शर्मा, संगठन सचिव सन्नी डोगरा, रोहित कपिल, शालिनी, कोषाध्यक्ष सुरेश व प्रेस सचिव नरेश शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App