आज से पिंजौर में मैंगो मेला शरू

By: Jul 7th, 2018 12:02 am

हरियाणा के पर्यटन मंत्री राम बिलास शर्मा करेंगे आगाज

पंचकूला— हरियाणा के पर्यटन मंत्री राम बिलास शर्मा सात जुलाई को सायं पांच बजे यादविंद्रा गार्डन, पिंजौर में आयोजित दो दिवसीय 27वें आम मेलें के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि आठ जुलाई को सायं पांच बजे हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि इस अवसर पर कालका की विधायक लतिका शर्मा तथा हरियाणा पर्यटन निगम के अध्यक्ष जगदीश चोपड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस मौके पर कृषि व किसान कल्याण निगम के प्रधान सचिव डा. लिखी, उद्यान विभाग महानिदेशक डा. अर्जुन सिंह सैणी हरियाणा पर्यटन विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव विजय वर्धन, निगम के महानिदेशक विकास यादव, पर्यटन विभाग के निदेशक महेश्वर शर्मा भी शिरकत करेंगे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस मौके पर मैंगो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। दो से सायं चार बजे तक प्रदर्शित आमों की सक्रटनी होगी और एंट्रियों पर जजमेंट होगी। मुख्यातिथि द्वारा मेले का उद्घाटन करने उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम  का शुभारंभ किया जाएगा। आठ जुलाई को स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा बागबानी विभाग व हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय मैंगो मेले में आगंतुकों के लिए फूड कोर्ट व क्राफ्ट बाजार की भी व्यव्स्था की गई है। उन्होंने बताया कि विश्व का 80 प्रतिशत से अधिक आम का उत्पादन भारत सहित एशिया के अन्य देशों में होता है। मैंगो मेले में दशहेरी, चौसा, लंगडा, अम्रपाली, बांबेगिरी, मलिका, रामकेला इत्यादि आम की 100 किस्मों की कई प्रवृष्टियां आने का अनुमान है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App