आतंकियों ने की अगवा पुलिसकर्मी की हत्या

By: Jul 7th, 2018 12:02 am

श्रीनगर — दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिला में आंतकवादियों ने गुरुवार रात अपहरण कर एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दो से तीन आतंकवादियों के एक समूह ने गुरुवार रात 27 वर्षीय सिपाही जावेद अहमद डार का शोपियां जिले के वेहिल गांव स्थित उनके घर के पास से अपहरण कर लिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों के जवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और अगवा सिपाही की तलाश के लिए अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि श्री अहमद का शव शुक्रवार सुबह बरामद हुआ। खबर लिखे जाने तक किसी भी आतंकवादी समूह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App