आतंकी संगठनों से संबंध के संदेह में 18,622 कर्मी सस्पेंड

By: Jul 9th, 2018 12:02 am

अंकारा — तुर्की में रविवार को प्रशासन ने एक आदेश जारी कर 18,500 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। इनमें पुलिस अधिकारी, सैनिक और शिक्षाविदों समेत 18,622 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। इन कर्मचारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ काम करने और आतंकी संगठनों से संबंध होने के संदेह में निकाला गया है। आदेश के मुताबिक, 8,998 पुलिस अधिकारियों और थलसेना के 3,077 सैनिकों को बर्खास्त किया गया है। इसके अलावा वायुसेना के 1,949 और नौसेना के 1,126 कर्मियों के खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की गई है। आदेश में कहा गया कि विधि मंत्रालय और इससे जुड़े संगठनों से 1,052 लोकसेवकों को हटाया गया है। जेंडारमेरी के 649 और तटरक्षक बलों में तैनात 192 लोगों को भी बर्खास्त किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App