उत्तरी क्षेत्र में स्वां घाटी संकीर्ण है

By: Jul 4th, 2018 12:05 am

इसे जस्वां दून घाटी के नाम से जाना जाता है। इसका क्षेत्रफल उत्तर-पश्चिम में दौलतपुर से दक्षिण में पंजाब तक फैला हुआ है। इस क्षेत्र में इसका विस्तार व्यापक है, जबकि उत्तरी क्षेत्र में यह घाटी कुछ संकीर्ण है। इस घाटी की चौड़ाई 7 से 14 किलोमीटर के बीच है…

गतांक से आगे…

स्वां घाटी या जस्वां दून घाटी

स्वां घाटी स्वां नदी तथा इसकी 73 सहायक नदियों के दोनों और जिला ऊना में स्थित है। इसे जस्वां दुन घाटी के नाम से जाना जाता है इसा क्षेत्रफल उत्तर-पश्चिम में दौलतपुर से दक्षिण में पंजाब तक फैला हुआ है। इस क्षेत्र में इसका विस्तार व्यापक है, जबकि उत्तरी क्षेत्र में यह घाटी कुछ संकीर्ण है। इस घाटी की चौड़ाई 7 से 14 किलोमीटर के बीच है।

इस घाटी के प्रमुख शहर : दौल्तपुर, अम्बोटा,गगरेट, मुबारिकपुर, अम्ब, पंजावरखड्ड, घालूवाल, ऊना, हरौली व संतोषगढ़। स्वां घाटी में हिमाचल प्रदेश को पंजाब से सीधे जोड़ने के लिए स्वां नदी पर चार बड़े पुलों का निर्माण किया गया है। स्वां नदी इस घाटी की तवाही कारण बनी हुई है। इसी प्रकार केंद्र सरकार ने वर्ष 2013 में इसके तटीकरण हेतु 700 करोड़ रुपए की राशि आबंटित की थी।

पब्बर घाटी : पब्बर घाटी रोहडू तहसील में स्थित है। इसलिए इसे रोहडू घाटी भी कहते हैं। इस सारी घाटी में पानी की कमी को पब्बर नदी पूरा करती है। जो चांशल चोटी से निकलती है। चंद्र नाहन झाल से यह नदी जलधारा के रूप में पहाड़ों के भीतर प्रवाहित होती हुई वींगू नामक पहाड़ के ार्श्व से होकर माईल गांव में इसी की खड्ड में मिलकर नदी के रूप में प्रकट होती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App