‘कत्थक’ शब्दकोश पुस्तक का विमोचन

By: Jul 12th, 2018 12:01 am

शिमला — सचिव भाषा, कला एवं संस्कृति पूर्णिमा चौहान ने दिनेश गुप्ता द्वारा लिखी पुस्तक ‘कत्थक’ शब्दकोश का विमोचन किया। इस पुस्तक में कत्थक नृत्य कला के शब्दों व परिभाषाओं को सम्मिलित किया गया है।  पूर्णिमा चौहान ने कहा कि पुस्तक से कत्थक नृत्य से जुड़े लोग व शोधार्थी लाभान्वित होंगे। लेखक दिनेश गुप्ता ने बताया कि अपनी तरह की यह पहली पुस्तक है, जिसमें कत्थक नृत्य के शब्दों को एक सार किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वयं पिछले लंबे समय से कत्थक नृत्य से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तक में शब्दकोश की तरह अक्षरों का क्रम देवनागरी वर्णमाला का ही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App