कमेटी का सदस्य मनोनित करने पर आभार

By: Jul 11th, 2018 12:05 am

दौलतपुर चौक- क्षेत्र के खुर्द डंगोह ग्राम पंचायत के रहने वाले समाजसेवी, सरकारी ठेकेदार वरिंदर बॉबी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व सीएस सीए अध्यक्ष निर्भय ठाकुर को जिला जन शिकायत निवारण कमेटी का सदस्य चुने जाने पर हर्ष की लहर है। मनोनीत सदस्य वरिंदर बॉबी,  निर्भय ठाकुर ने बताया कि वो क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निवारण हेतु प्रयासरत रहेंगे। साथ ही उन्होंने जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण कमेटी में ताजपोशी के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री विरेंद्र कंवर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और स्थानीय विधायक राजेश ठाकुर का आभार जताया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App