चक दे इंडिया कबड्डी लीग के सेमीफाइनल फाइनल कांगड़ा में 

By: Jul 14th, 2018 12:04 am

मटौर— भारतीय खेल विकास बोर्ड चक दे इंडिया कबड्डी लीग के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले प्रदेश के नगर परिषद कांगड़ा मैदान मे होंगे। कबड्डी लीग का आयोजन दस जुलाई से पानीपत हरियाणा में हुआ। भारतीय खेल विकास बोर्ड हिमाचल के चेयरमैन अनिल दामीर, अध्यक्ष दविंद्र सिंह तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि शनिवार को कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर  शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। रविवार को प्रतियोगिता का समापन हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल विजेता खिलाडि़यों को सम्मानित करके करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App