जम्मू से 591 यात्रियों का जत्था अमरनाथ गुफा के लिए रवाना

By: Jul 31st, 2018 10:22 am

 जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से 591 तीर्थयात्रियों का छोटा जत्था मंगलवार को ‘बम बम भोले’ के नारे लगाते हुआ पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो गया।एक अधिकारी ने यहां बताया कि तीर्थयात्री बालटाल और पहलगाम मार्ग से होकर यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों में 421 पुरुष, 123 महिलाएं, 39 साधु और आठ साध्वी शामिल हैं। वे सभी 11 बसों और आठ हल्के वाहनों में सवार होकर रवाना हुए हैं।जम्मू से अब तक कुल 80105 यात्री पवित्र गुफा में बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App