दूसरा जनमंच आज

By: Jul 1st, 2018 12:01 am

शिमला— राज्य सरकार का दूसरा जनमंच कार्यक्रम रविवार को होने जा रहा है। पूर्व सरकारों से अलग इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकार पूरा दम-खम लगा रही है। प्रदेश के हरेक विधानसभा क्षेत्र में सरकार के मंत्री एक दफा फिर से जनता के बीच होंगे और उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर ही करने की कोशिशें होंगी। अहम बात ये है कि एक तरफ जहां महीने में एक दिन मंत्री खुद फील्ड में उतर रहे हैं, वहीं उनके बाद जिला के प्रशासनिक अधिकारी अपने स्तर पर जनमंच कार्यक्रम चला रहे हैं। राज्य सरकार के मंत्रियों ने इस कार्यक्रम को बेहतरीन बताया है। कैबिनेट ने इस पर विस्तार से चर्चा की है तथा इसे अधिक प्रभावशाली बनाने की बात हुई है। पिछले महीने जो जनमंच कार्यक्रम था, उसमें निपटाई गई शिकायतों का फीडबैक खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ले रहे हैं। रविवार को इस कार्यक्रम से पहले उन्होंने अधिकारियों से इस पर चर्चा की है और इसी तैयारियों का जायजा लिया। इस दफा भी मंत्रियों के इस कार्यक्रम में पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App