धोनी भारत के पसंदीदा क्रिकेटर

By: Jul 28th, 2018 12:06 am

‘यूगव’ के सर्वे में खुलासा, विराट-सचिन को पछाड़ा

नई दिल्ली— दुनिया के सबसे अमीर एथलीटों में एक और सोशल नेटवर्किंग साइटों पर सर्वाधिक फॉलोअर के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम शुमार हो चुका है, लेकिन अपने देश में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खिलाडि़यों में करियर की आखिरी पारी खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी सबसे आगे हैं। पूर्व कप्तान धोनी को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खराब प्रदर्शन के लिए आलोचना झेलनी पड़ी थी, लेकिन उनकी फार्म का लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा और अभी भी वह देश के पसंदीदा क्रिकेटरों में सबसे आगे हैं। धोनी देश में पसंद किए जाने वाले क्रिकेटरों में विराट और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं। हाल ही में ‘यूगव’ द्वारा कराए गए एक सर्वे में करीब चालीस लाख लोगों से ऑनलाइन कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार 37 वर्षीय क्रिकेटर को पसंद के मामले में 7.7 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि ओवरऑल पसंद के मामले में धोनी से आगे देश में प्रधानमंत्री मोदी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App