नशे को जड़ से करेंगे खत्म

By: Jul 11th, 2018 12:05 am

ऊना —प्रदेश में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जयराम सरकार वचनबद्ध है। नशे पर अंकुश लगाने के लिए जो भी जरूरी होगा वे सख्त कदम उठाए जाएंगे। जिला भाजपा की बैठक का आयोजन ऊना में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष बलीवर बग्गा ने की। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक में पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा,प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रो. रामकुमार,प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि नशे को प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद नशा जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए हर स्तर पर जहां जागरूकता फैलाई जा रही है, वहीं पुलिस सख्ती से काम कर रही है। प्रदेश की जयराम सरकार जिस प्रकार से माफिया को कुचलने का काम कर रही है, उसे भारतीय जनता पार्टी का पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा कि जन मंच के माध्यम से जनता की समस्याएं सुनी जा रही है और पहली बार सरकार के मंत्री गंभीरता के साथ जनता को राहत देने के लिए जनमंच कार्यक्रमों में उपस्थित हो रहे हैं। सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भी 2019 के चुनावों के लिए तैयार रहें। नरेंद्र मोदी के सरकार को पूर्ण बहुमत से रिपीट करने के लिए हिमाचल की चारों सीटें लोकसभा सीटों पर को एक बार पुनः जीत हासिल करेंगे। कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों का घर-घर प्रचार करें और प्रचार सामग्री को जनता तक पहुंचाएं ,ताकि जनता मोदी सरकार की नीतियों को जान सके। बैठक में कुलविंद्र ठाकुर, विजय, राम प्रकाश, ऊधो राम शास्त्री, राज कुमार, रमेश चौधरी, महेश, जयदेव, बलवंत, सूरम, धर्म जीत, हरपाल,अशोक धीमान, खड़क, बलराम, तिलक राज सैणी, ओंकारनाथ, बशीर महूमद, रमेश, राज कुमार, जसविंदर गोगा, बलबिंद्र, मनी राम, खामोश जातिक, भजन मान,राकेश ठाकुर,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App