नौजवानों को केंद्र की नाकामियां बताएगी युकां

By: Jul 20th, 2018 12:01 am

शिमला— हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस चारों लोकसभा क्षेत्रों में विशेष अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के दौरान युवाओं के बीच जाकर कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नाकामियों  को उजागर करेंगे और बताएंगे कि उनसे मोदी सरकार ने जो वादे किए थे, वो पूरे नहीं हुए। युवा कांग्रेस की रणनीति बनाने के लिए एक बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में हुई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू मौजूद रहे। श्री सुक्खू ने कहा कि युवा कांग्रेस पार्टी का अहम संगठन है, जिसमें उम्र पूरी कर चुके पदाधिकारियों को अब मुख्य संगठन में लिया जाएगा और अहम जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। बैठक में फैसला लिया गया कि युवा कांग्रेस चार चरणों में बूथ स्तर तक जाएगी और केंद्र की नाकामियों लोगों को बताएगी। पहला चरण पहली से 17 सितंबर तक कांगड़ा लोकसभा में होगा, जबकि दूसरा चरण 25 सितंबर से 11 अक्तूबर तक हमीरपुर लोकसभा, तीसरा चरण 20 अक्तूबर से पांच नवंबर मंडी लोकसभा और चौथा चरण 14 नवंबर से पहली दिसंबर तक शिमला लोकसभा क्षेत्र में होगा।  बैठक में युवा कांगे्रस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर  संयुक्त सचिव एवं प्रभारी युवा कांग्रेस कृष्णा अल्लावरू व  सचिव एवं प्रभारी अमित यादव, सहप्रभारी जगदेव गागा मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App