पंचायत के हर वार्ड में एक बड़ा काम

By: Jul 18th, 2018 12:01 am

14वें वित्तायोग के बचे हुए 400 करोड़ खर्च करने की तैयारी

शिमला— पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में 14वें वित्तायोग की शेष बची रह गई करीब 400 करोड़ रुपए की राशि को अब जयराम सरकार खर्च करेगी। यह पैसा प्रत्येक गांव में खर्च होगा, जहां पर कई बड़े काम सरकार द्वारा आने वाले समय में करवाए जाएंगे। गांव की जरूरत के हिसाब से पंचायत की ग्राम सभा इसके शैल्फ तैयार कर मंजूरी के लिए भेजेंगे और पैसा प्रदेश का पंचायती राज विभाग देगा। विशेष रणनीति के साथ सरकार इस पैसे का इस्तेमाल करने की सोच रही है। सरकार को सत्ता में आए छह महीने का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक वर्तमान सरकार ने भी इस पैसे को हाथ नहीं लगाया है। इस राशि को खर्च करने के लिए अब पंचायती राज विभाग ने तैयारी कर ली है। क्योंकि समय कम है और पैसा ज्यादा, जिसे गांव के विकास पर खर्च करना है। पंचायत के प्रत्येक वार्ड में इस राशि से एक बड़ा काम किया जाएगा। अब यह काम क्या होगा, यह ग्राम सभा तय करेगी, जिसके अनुरूप वह प्रत्येक पंचायतों के वाडर्ोें का शैल्फ बनाकर भेजेगी। गांव में जल संग्रहण के कार्य, वृक्षारोपण के कार्यों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। पंचायत में यदि सात वार्ड होंगे तो वहां सात बड़े कार्य किए जाएंगे। इसमें 14वें वित्तायोग की बची हुई राशि तो खर्च होगी, वहीं मनरेगा के तहत मिलने वाले पैसे भी यहां पर खर्च किए जाएंगे। मनरेगा में तो प्रदेश को केंद्र सरकार से लगातार पैसा मिल रहा है, लेकिन 14वें वित्तायोग की राशि पूर्व सरकार के समय से बची हुई है। पूर्व सरकार यह पैसा क्यों खर्च नहीं कर पाई इसके कारण अलग हैं, जिसके लिए पंचायती राज के अधिकारियों से भी जवाब मांगा गया था। इस पर अलग-अलग कारण बताए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App