पहेलियां

By: Jul 1st, 2018 12:05 am

बीमार  नहीं  रहती  मैं

फिर  भी  रखती हूं गोली

बच्चे  बड़े सब  डर जाते

सुन  कर  इसकी  बोली

बताओ  क्या ।

2.

अगर  नाक  पर चढ़  जाऊं

कान  पकड़  कर  तुम्हें  पढ़ाऊं

बताओ  क्या ।

3.

दुनिया  भर  की  करता  सैर

धरती  पर  न  रखता  पैर

दिन  में  सोता  रात  में  जगता

रात  अंधेरी  मेरे  बगैर

जल्दी  बताओ  मैं  हूं  कौन

4.

काला  घोड़ा

सफेद  की  सवारी

एक  उतरा  तो  दूसरे

की  बारी

5.

धूप  देख  मैं  आ  जाऊं

छांव देख  शर्मा  जाऊं

जब  हवा  करे  मुझे  स्पर्श

मैं  उसमें समा जाऊं

उत्तर : 1. बंदूक , 2. चश्मा 3. चांद, 4. रोटी, 5. पसीना


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App