प्रदेश विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस 23 को

By: Jul 19th, 2018 12:01 am

शिमला — हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 22 जुलाई को अपना 49 वर्ष का सफर पूरा करने जा रहा है। 49 वर्षों का सफलता पूर्वक पूरा करने का जश्न एचपीयू की ओर से मनाया जा रहा है। एचपीयू 23 जुलाई को अपने स्थापना दिवस समारोह का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री, सुरेश भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने  बताया कि समारोह में पिछले वर्ष की गतिविधियों का ब्यौरा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पेश किया जाएगा। इस वर्ष भी स्थापना दिवस में शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन, केंद्रीय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का सम्मान, सर्वश्रेष्ठ अध्यापक, शोधकर्ता, कर्मचारी एवं विद्यार्थी सम्मान, हिंदी में उत्तम सुलेख के लिए उत्कृष्ट कर्मचारी व छात्रों को सम्मान दिया जाएगा। विवि में स्थापना दिवस के समारोह में शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानित करने की प्रक्रिया पूर्व कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी द्वारा शुरू की गई थी। बता दें कि प्रदेश विश्वविद्यालय की स्थापना 22 जुलाई, 1970 को हुई थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App