बस चाहिए

By: Jul 14th, 2018 12:04 am

पांवटा साहिब – शिलाई क्षेत्र एक दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र है तथा यहां पर बीमारी के समय लोगों को चंडीगढ़ के लिए परिवहन निगम की सीधी बस सेवा की बड़ी जरूरत है। क्षेत्र के अस्पताल से रैफर केस व पीजीआई से इलाज करवा रहे क्षेत्र के सैकड़ों लोग सीधी बस सेवा न होने के कारण दिक्कतें झेल रहे हैं। यह बात शिलाई क्षेत्र के पंचायत शिलाई के पूर्व प्रधान जगत सिंह तोमर, दुगाना पंचायत के पूर्व प्रधान संतराम पुंडीर, हाटी किसान समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह शास्त्री, समाजसेवी सोभा राम चौहान और कफोटा व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान हृदय राम पुंडीर आदि ने कही। इन्होंने बताया कि शिलाई विस क्षेत्र एक पहाड़ी दुर्गम इलाका है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App