बाइक लेने पर अड़ा पति  

By: Jul 29th, 2018 12:05 am

पत्नी से मायके से मंगवा रहा 50 हजार, दहेज प्रताड़ना का आरोप

अंब –अंब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर स्त्रीधन का दुरुपयोग करने के कोर्ट के आदेश पर दहेज प्रताड़ना दो केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने इन मामलों में आरोपी सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पहले मामले अंब उपमंडल के फतेहपुर कि विवाहिता का है। इसमें शिकायतकर्ता निशा देवी ने अपने पति विजय कुमार निवासी दियाड़ा पर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसकी शादी 13-10-2011 को दियाड़ा के विजय कुमार से हुई। इसने शादी के कुछ समय बाद ही उसको कम दहेज लाने के लिए कई तरह से प्रताडि़त करना शुरू कर दिया और अपना व्यापार बढ़ाने के लिए पांच लाख रुपए की मांग की। मना करने पर विवाहिता को प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। इस पर महिला ने कोर्ट का आश्रय लिया और कोर्ट ने अंब पुलिस को विजय कुमार के विरुद्ध स्त्रीधन दुरुपयोग का मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। दूसरे मामले में चकसराय की एक विवाहिता ने शिकायत में छह लोगों के खिलाफ स्त्रीधन दुरुपयोग का मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता पिंकी देवी के अनुसार उसकी शादी पठानकोट के सतनाम सिंह से दिसंबर 2011 में हुई थी। इसमें दोनों पक्षों में दहेज का लेनदेन  नहीं करने पर सहमती हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसने एक बेटी को भी जन्म दिया, लेकिन उसे बार बार कम दहेज लाने के  लिए सुसराल पक्ष के लोगों ने ताने देने शुरू कर दिए। एक दिन उसके पति ने बाइक खरीदने के लिए उसे अपने घरवालों से 50 हजार रुपए लाने की मांग की। इस पर शिकायतकर्ता द्वारा मना करने पर उसे बुरी तरह प्रताडि़त किया गया। इस पर शिकायतकर्ता ने ये बात अपने घरवालों को बताई और उसके पिता ने एसपी होशियारपुर पंजाब से इसकी शिकायत की। उधर, डीएसपी मनोज जम्वाल ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App