भतीजे ने फोड़ा चाचा का सिर

By: Jul 2nd, 2018 12:05 am

नादौन — विवाद को लेकर शुरू हुई लड़ाई में भतीजे ने चाचा के सिर पर डंडा मार दिया। बुरी तरह से घायल व्यक्ति को नादौन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। थाना क्षेत्र नादौन के तहत बूणी पंचायत के जमनोटी गांव में विवाद के कारण चाचा भतीजे में हुई लड़ाई में चाचा के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। जिसका उपचार नादौन अस्पताल में चल रहा है। 67 वर्षीय कश्मीर सिंह ने अपने भतीजे से जान को खतरा होने की आशंका भी जाहिर की। वहीं, भतीजे विकास ने अपनी शिकायत में अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों से इनकार करते हुए चाचा पर झगड़ा करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि घायल वृद्ध का मेडिकल करवा कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे छानबीन की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App