भाजपा 26 जुलाई को हर मंडल में मनाएगी कारगिल विजय दिवस

By: Jul 23rd, 2018 12:01 am

शिमला -प्रदेश भाजपा 26 जुलाई को पूरे प्रदेश में हर मंडल में ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि यह कार्यक्रम भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में वीरता पदक विजेता, वीर नारियों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। शहीदों द्वारा देश की रक्षा के लिए दिए गए बलिदानों को याद किया जाएगा तथा  शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। उन्होंने कहा कि यहां के वीर सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर की व अदम्य साहस का परिचय देते हुए अन्य पुरस्कारों सहित दो परमवीर चक्र हासिल किए। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिकों और वीर सपूतों का सम्मान करती है, जबकि कांग्रेस सेना व सेना के अधिकारियों पर ओच्छी टिप्पणियां करके सैनकों के मनोबल गिराती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App